माहू के कीडे लगने से सरसों, मसूर की फसलें हुईं बर्बाद, किसान परेशान

Mustard, lentil crops ruined due to aphids, farmers upset
माहू के कीडे लगने से सरसों, मसूर की फसलें हुईं बर्बाद, किसान परेशान
पन्ना माहू के कीडे लगने से सरसों, मसूर की फसलें हुईं बर्बाद, किसान परेशान

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के कई तहसीलों में इस वर्ष माहू के कीडे लग जाने के कारण सरसों, मसूर की फसलें खराब हो गईं हैं। इससे किसान काफी परेशान हैं जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने शनिवार को प्रेस में बयान जारी कर किसानों की नुकसान फसलों का अति शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की सरकार से मांग की है। पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि इस वर्ष किसानों ने कड़ी मेहनत से फसलों को उगाया था और सोचा था कि शायद इस वर्ष लाभ मिलेगा। फसलें भी अच्छी खासी तैयार हो गई थी परंतु माहू के कीड़ों ने फसलें तबाह कर दी। जिसमें पन्ना विधानसभा के कई ग्रामों में किसानो की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। श्री दीक्षित ने बताया कि किसानों ने इस वर्ष नया और महंगा बीज खेत में बोया था समय से पानी दिया लेकिन माहू के कीडों की वजह से सरसों व मसूर की फसलें खराब हुई हैं। किसानों को बहुत हानि हुई है जिससे पैदावार घट गई है। अगर पिछले वर्ष की बात की जाए तो इस वर्ष की अपेक्षा फसलों की पैदावार अच्छी थी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने यह भी कहा कि सरकार शीघ्र ही किसानों की फसलों का सर्वे कराएं एवं उनकी नुकसान फसलों का यथा उचित मुआवजा दिया जाए। अगर जल्द ही किसानों की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों सडक़ों पर उतरने के लिए विवश होगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की स्वयं होगी। जिले की अगर बात की जाए तो सरसों में किसानों को बडा नुकसान हुआ है किसान पूरी तरह परेशान है। पैदावार कम होने से इस वर्ष सरसों तेल में महंगाई छाई रहेगी। यहां इस समय की अगर बात की जाए तो सरसों तेल की कीमत बाजार में 180 रु से लेकर 200 रूपए तक है। ये कीमतें फसलें कटने तक ऐसी ही बनी रहेंगी और आम जनमानस को इस वर्ष होली के त्यौहार को महंगे तेल से ही मनाना पडेगा।

Created On :   19 Feb 2023 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story