वन्यजीव का मांस बेचते आरोपी पकड़ाया

nagpur in accused caught selling wildlife meat
वन्यजीव का मांस बेचते आरोपी पकड़ाया
नागपुर वन्यजीव का मांस बेचते आरोपी पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक व्यक्ति द्वारा घूम-घूम कर वन्यजीव का मांस बेचने की घटना सामने आई है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग ने आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से मांस जब्त किया। हालांकि, यह मांस किस वन्यजीव का  है, यह पता नहीं चल पाया है। विभाग ने इसे जांच के लिए भेजा है। 

पानठेला व चाय की दुकानों पर ढूंढ रहा था ग्राहक
जानकारी के अनुसार सावनेर के खापा वनपरीक्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति पानठेला व चाय की दुकानों पर जाकर ग्राहकों को जंगली मांस खरीदने के लिए कह रहा था। यह जानकारी एक वन्यजीव प्रेमी को मिलने पर उसने वन्यजीव संस्था के सदस्य स्वप्निल बोधाने को इस बारे में जानकारी दी। स्वप्निल ने तुरंत यह जानकारी मानद वन्यजीव रक्षक अजिंक्य भटकर को दी। अजिंक्य ने खापा के आरएफओ सचिन आठवले यह सूचना दी। आरएफओ ने तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल शुरु की। इस बीच ट्रैप कर मांस बेचने वाले से फर्जी सौदा भी किया। इशारा मिलते ही वन विभाग की टीम ने आरोपी प्रकाश छगण मोरे, निवासी सावनेर को धरदबोचा। 

केलवद के व्यक्ति ने  बेचने के लिए दिया था
पूछताछ में पता चला कि, उसे यह मांस केलवद के चैतराम ने दिया है। हालांकि, घूम-घूम कर सौदा करने वाला आरोपी यहां से पहले से भाग गया था। उसने लोगों को मोर का मांस होने की जानकारी दी थी, लेकिन पकड़ा गया आरोपी नीलगाय का मांस बता रहा था। वन विभाग ने प्रकाश मोरे को गिरफ्तार कर मांस जांच के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी को वन विभाग की टीम ढूंढ रही है। 
 

Created On :   8 April 2023 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story