नागपुर:  मशीन चलाने वाला बीमार,  दाह संस्कार के लिए कतार

Nagpur: Machine driver sick, queue for cremation
नागपुर:  मशीन चलाने वाला बीमार,  दाह संस्कार के लिए कतार
नागपुर:  मशीन चलाने वाला बीमार,  दाह संस्कार के लिए कतार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में मृतकों की संख्या रोजाना 40 से 50 तक पहुंच रही है। शहर में तकरीबन 35 से 40 मौतें हो रही हैं। इतने बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमितों की मौत का असर दहनघाटों पर भी पड़ रहा है। गंगाबाई घाट में क्रिमेटोरियम मशीन को ऑपरेट करने के लिए एक ही व्यक्ति है। कोरोनाकाल में अभी तक लगातार एक ही व्यक्ति ड्यूटी कर रहा था। गुरुवार को उसकी तबीयत खराब होने से वह घाट पर नहीं पहुंचा, तो घाट पर शवों को लेकर आने वालों की कतार लग गई।

एक साथ लाए गए शव
शहर में पिछले एक हफ्ते से सिर्फ कोराेना से मरने वालों की संख्या 35 के ऊपर रही है। काेरोना की शुरुआत से ही कोविड-19 से मरने वाले शवों पर क्रिमेटोरियम मशीन में दाह संस्कार किया जा रहा है। अब जैसे-जैसे मृतकों की संख्या बढ रही है, व्यवस्था भी डगमगा रही है। मशीन में एक शव के दाह संस्कार करने की पूरी प्रक्रिया में लगभग 2-3 घंटे लगते हैं। 

कोई सहायक नहीं
अप्रैल माह से एक मशीन संचालक लगातार सुबह 6 से रात 12 बजे तक ड्यूटी कर रहा है। लगातार पांच माह उसने एक भी छुट्टी नहीं ली। रिलीवर के रूप में भी कोई अन्य मशीन संचालक नहीं है। गुरुवार को मशीन संचालक की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह घाट पर नहीं पहुंचा। कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के 17 शव घाट पर लाए गए। दाह संस्कार के लिए शवों की लंबी कतार लगी हुई थी। अंत में शवों का दाह संस्कार लकड़ी पर ही किया गया। 

Created On :   28 Aug 2020 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story