नागपुर के मेयर संदीप जोशी अब मनपा चुनाव नहीं लड़ेंगे

Nagpur Mayor  sandip joshi  will not contest Manpa elections now
नागपुर के मेयर संदीप जोशी अब मनपा चुनाव नहीं लड़ेंगे
नागपुर के मेयर संदीप जोशी अब मनपा चुनाव नहीं लड़ेंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महापौर संदीप जोशी मनपा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।  जोशी ने कहा कि मनपा में प्रमुख पदों पर वे रह चुके हैं। कार्यकर्ताओं के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि विविध पदों पर उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए। लिहाजा कार्यकर्ताओं को अधिक अवसर मिलने की अपेक्षा के साथ मनपा का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। 

अपनी अगली राजनीतिक दिशा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी व वरिष्ठ नेताओं के निर्देश व मार्गदर्शन में अगली भूमिका तय करेंगे। महापौर अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताआें से चर्चा में भी अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं। 2004 में मनपा की राजनीति में सक्रिय हुए जोशी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लगातार 4 बार मनपा का चुनाव जीता है। स्थायी समिति सदस्य, सत्ता पक्ष नेता से लेकर महापौर पद तक उन्होंने अपने नेतृत्व की छाप छोड़ी है। 
 

Created On :   21 Aug 2020 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story