नागपुर : 10 वर्ष बाद खुली साहिल की फाइल

Nagpur: Sahils file opened after 10 years
नागपुर : 10 वर्ष बाद खुली साहिल की फाइल
नागपुर : 10 वर्ष बाद खुली साहिल की फाइल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अदालत के आदेश पर पुलिस ने 10 वर्ष बाद साहिल की फाइल खोली है। आरोप है कि कुछ लोगों की मदद से साहिल ने एक व्यक्ति की जमीन गबन की थी। मामला नंदनवन थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।  आरोपी साहिल सैयद है। वर्ष 2010 में नंदनवन थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोप था कि साहिल ने कुछ लोगों की मदद से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति की जमीन गबन की है। इस जमीन को लेकर हुए वाद-विवाद के दौरान साहिल ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा।

साहिल के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हुआ था, लेकिन पीड़ित व्यक्ति का कहना था कि तत्कालीन जांच अधिकारी ने मामले की सही से जांच नहीं की। इस कारण अदालत का दरवाजा खटाखटाया था। प्रकरण की गंभीरता से अदालत ने इस मामले की पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में साहिल जेल में बंद है। नंदनवन पुलिस प्रकरण की जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट के आधार पर िगरफ्तार करने की तैयारी की है। 

Created On :   6 Aug 2020 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story