नपा अध्यक्ष ने शहर में बनाई जा रही सडकों का किया निरीक्षण 

NAPA President inspected the roads being built in the city
नपा अध्यक्ष ने शहर में बनाई जा रही सडकों का किया निरीक्षण 
पन्ना नपा अध्यक्ष ने शहर में बनाई जा रही सडकों का किया निरीक्षण 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शहर में इस समय नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय द्वारा शहर की सडकों को बनाए जाने तथा अन्य निर्माण कार्य करवाये जा रहे हैं। इस हेतु कार्य को तेज गति से किया जा रहा है जिससे लोगों का आवागमन जल्द से जल्द इन नवीन सडकों पर हो सके और लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। यह कार्य ठीक ढंग से हो रहा है कि नहीं यह जांचने स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय आज निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले, निर्माण समिति की सभापति श्रीमती संगीता राय एवं समस्त पार्षदगण साथ में उपस्थित रहे। एसडीओ सुरेश कुमार साहू सहित नगरपालिका की टीम नगर भ्रमण पर निकली और कार्य करवा रहे ठेकेदारों से चर्चा कर कार्य में गति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए आदेशित किया गया। इसके अलावा संपूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो इसके भी निर्देश दिए गए। 

Created On :   18 March 2023 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story