अब नागपुर से नासिक लिए फ्लाइट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विमानन सेवा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने नागपुर से नासिक के लिए विमानसेवा का शुभारंभ किया। बुधवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 7452 ने सुबह 9.22 बजे नागपुर से नासिक के ओझर के लिए उड़ान भरी। यह विमान निर्धारित समय से 7 मिनट विलंब से नागपुर विमानतल से नासिक के लिए रवाना हुआ तथा निर्धारित समय 11 बजे से 4 मिनट पहले ओझर विमानतल पर उतरा।
एयर इंडिया शुरू करेगा नागपुर-मुंबई-नागपुर उड़ान सेवा
एयर इंडिया द्वारा 18 मार्च से नागपुर-मुंबई-नागपुर उड़ान सेवा शुरू की जा रही है। एयर इंडिया का विमान 18 मार्च को नागपुर से सुबह 7 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा तथा सुबह 8.20 बजे मुंबई पहुंचेगा। एयर इंडिया के श्रीराम पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया का यह विमान सुबह 9.20 बजे मुंबई से रवाना होगा तथा सुबह 11.30 बजे नागपुर पहुंचेगा।
Created On :   16 March 2023 9:48 AM IST