1 सितंबर से शुरू होने जा रही है कोलकाता की उड़ान

Now Nagpur to Kolkata flight from 1 September
1 सितंबर से शुरू होने जा रही है कोलकाता की उड़ान
1 सितंबर से शुरू होने जा रही है कोलकाता की उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के कारण पश्चिम बंगाल ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी थी। कई बार कोलकाता की उड़ान शुरू होने की संभावना जताई गई। सूची में कोलकाता की उड़ान को भी रखा गया, लेकिन बाद में रद्द किया जाता रहा। आखिरकार  1 सितंबर से कोलकाता की उड़ान आरंभ होने की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही गो एयर ने अपनी मुंबई की उड़ान को रद्द कर उसकी जगह पुणे की उड़ान आरंभ करने की तैयारी कर ली है। वहीं, दिल्ली की उड़ान और अहमदाबाद की उड़ान भी एक-एक दिन रहने वाली है।

नागपुर विमानतल ने पूरी की सभी औपचारिकताएं
सूची के अनुसार उड़ानें
इंडिगो का विमान (क्रमांक 404) कोलकाता से शाम 7.25 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, नागपुर से इंडिगो का विमान (क्रमांक 403) कोलकाता के लिए रात 8.05 बजे उड़ान भरेगा। यह उड़ान प्रतिदिन रहेगी।
गो एयर का विमान (क्रमांक 729) नागपुर से सुबह 7 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। गो एयर का विमान (क्रमांक 732) अहमदाबाद से शाम 6.50 बजे नागपुर पहुंचेगा। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ सोमवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को रहेगी।
गो एयर का विमान (क्रमांक 281) पुणे से सुबह 8.50 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, गो एयर का विमान (क्रमांक 730) नागपुर से सुबह 9.35 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को रहेगी।
 गो एयर का विमान (क्रमांक 281) पुणे से सुबह 8.50 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं गो एयर का विमान (क्रमांक 731) नागपुर से 9.35 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ शनिवार को रहेगी।
गो एयर का विमान (क्रमांक 732) अहमदाबाद से शाम 6.15 बजे नागपुर आएगा। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ शनिवार को रहेगी।


 

Created On :   27 Aug 2020 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story