अब पूर्ववत समय पर खुलेंगे विद्यालय

By - Bhaskar Hindi |23 Feb 2023 2:50 PM IST
पन्ना अब पूर्ववत समय पर खुलेंगे विद्यालय
डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा द्वारा दिनांक ०३ जनवरी २०२३ को आदेश जारी कर शीत ऋतु के कारण विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था और कोई भी विद्यालय दिनांक ०४ जनवरी २०२३ से आगामी आदेश तक प्रात: ०९:३० बजे के पहले संचालित न किए जाने के आदेश दिए गए थे। वर्तमान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के चलते उक्त आदेश को शिथिल करते हुए विद्यालयों का समय पूर्व की तरह किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Created On :   23 Feb 2023 2:49 PM IST
Next Story