आंगनबाडी केन्द्रों के पूर्ववत संचालन का आदेश जारी

By - Bhaskar Hindi |4 Feb 2023 5:09 PM IST
पन्ना आंगनबाडी केन्द्रों के पूर्ववत संचालन का आदेश जारी
डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से आंगनबाडी केन्द्रों के पूर्ववत संचालन का आदेश जारी किया है जिसके तहत अब संचालन समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जबकि 1 से 4 बजे तक आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा केन्द्र में उपस्थित रहकर दैनंदिन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। विदित हो कि जिला कलेक्टर द्वारा गत 07 जनवरी को शीतऋतु एवं तापमान में गिरावट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया था।
Created On :   4 Feb 2023 5:08 PM IST
Next Story