संगठित समाज एकता का सोपान होता है: अध्यक्ष

Organized society is the step of unity: President
संगठित समाज एकता का सोपान होता है: अध्यक्ष
अमानगंज संगठित समाज एकता का सोपान होता है: अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क अमानगंज नि.प्र.। अमानगंज नगर में गहोई समाज द्वारा एक समारोह आयोजित कर नगर में रैली निकाली गई। जिसमें समाज के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए राधाकृष्ण एवं भोले बाबा और माता पर्वती की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। यद्यापि नगर के साईं मंडपम में सबसे पहले समाज के आराध्य देव भगवान सूर्य देव की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद अतिथियों का सम्मान तिलक लगाकर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं अमानगंज के गहोई समाज की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में नगर पालिका पन्ना की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, शिवानी गुप्ता नगर परिषद् अध्यक्ष देवेन्द्रनगर, सारिका खटीक अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज, श्रीमती सीता गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद अजयगढ़, प्रभारी तहसीलदार सौरभ दुबे, पत्रकार राजेश के तिवारी आदि का भी स्वागत किया गया। इसके अलावा मीना रेजा, रानी मोदी, मंजू रेजा, नेहा छिरोल्या, रीता मोदी, रश्मि बवेरिया, ज्योति कंथरिया, ज्योति मोदी, रश्मि नीखरा, ज्योति कुचया, नीता जंलौहा महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका खरया, सीता रावत, संध्या रूसिया, प्रीति छिरोल्या, सपना कंथरिया आदि महिला मोर्चा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समाज के महासचिव मनीष रेजा ने अपने माता-पिता की याद में प्रतियोगिता रखी जिसमें विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। वहीं भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों का मंचन किया गया। हरिकांत रेजा एवं रामस्वरूप छिरोल्या ने बताया कि यह आयोजन प्रति वर्ष मकरसंक्रांति के बाद पडने वाले रविवार को भगवान सूर्य देव की उपासना के रूप में करते है और समाज की नाना प्रकार की गतिविधियों को हम इस मौके पर एक प्लेटफार्म देते है जिससे उनकी प्रतिभा निकल कर सामने आती है। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष रेजा और नीरज बडेरिया ने किया। इस मौके पर समाज के बड़े बुजुर्गों सहित उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। 
 

Created On :   23 Jan 2023 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story