31 तक ही शासकीय केंद्रों पर की जा सकेगी धान की बिक्री

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। शासकीय धान खरीदी योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में खरीफ मौसम की धान बिक्री के लिए किसानों को एनईएमएल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम समयावधि 15 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। अब कोई किसान पंजीयन नहीं कर पाएंगे। लेकिन शासन ने खरीफ मौसम के धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक तय की है। जिला पनन अधिकारी एम.वी. बाजपेयी ने पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक अपने तहसील के नजदीकी शासकीय धान खरीदी केंद्र पर धान की बिक्री कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि शासन ने इस वर्ष अॉनलाइन पोर्टल पर पंजीयण कराने वाले किसानों को अपने तहसील के किसी भी धान खरीदी केंद्र पर धान की बिक्री करने की छूट दी है। जिसके कारण रजिस्ट्रेशन किसी एक केंद्र पर और धान की बिक्री दूसरे केंद्र पर करने के का प्रकार भी सामने आ रहा है। जिले में इस समय धान खरीदी की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जिला मार्केटिंग फेडरेशन ने जिन केंद्रों का धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो चुका है। उन्हंे पत्र देकर ऑफलाइन खरीदी न करने को कहा है। इस वर्ष खरीप मौसम में मार्केटिंग फेडरेशन को 39 लाख 12 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से अब तक लगभग 33 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है और शेष धान की खरीदी भी 31 मार्च से पूर्व ही पुरी हो जाने की उम्मीद फेडरेशन के अधिकारियों ने जताई है। जिला मार्केटिंग फेडरेशन के की ओर से जिन धान खरीदी केंद्रों का खरीदी का लक्ष्य पुरा हो चुका है उन्हें ऑफलाईन खरीदी नहीं करने को कहा गया है और ऐसा करने पर उसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित केंद्र की होने के साथ ही ऑफलाईन खरीदी का पैमेंट भी फेडरेशन द्वारा नहीं किए जाने की बात कहीं गई है। इससे अब केंद्र संचालक पसोपेश में दिखाई पड़ रहे है।
Created On :   21 Jan 2023 6:35 PM IST