खेतों में उग आई धान नर्सरी, 70 हजार हेक्टेयर में उगेगा पीला सोना

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोंदिया जिले को धान उत्पादक जिले के नाम से जाना जाता है। यहां धान को पीला सोना कहते हैं। ग्रीष्मकालीन अर्थात रबी धान फसल लगाने का मौसम शुरू हाे चुका है। किसानाें के खेतों में ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी उग आई हैं, जो 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाई जाएगी। इसके लिए किसान तैयारी में जुट गया है। यहां बता दें कि जिले के धान उत्पादक किसान खरीफ फसल के बाद ग्रीष्मकालीन रबी धान की फसल लगाते हैं। जनवरी माह के अंत से धान की रोपाई का काम शुरू किया जाता है। इसके लिए दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी लगाने का काम किसानांे द्वारा किया जाता है, जो जनवरी के दूसरे सप्ताह से धान की रोपाई का काम शुरू किया जाता है। इस संदर्भ में कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष भी लगभग 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पर धान की रोपाई की जाएगी। हालांकि रोपाई का काम फिलहाल शुरू नहीं हुआ है लेकिन खेतांे में धान की नर्सरियां उग आई है, जो जल्द ही पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। जिसके बाद अर्थात जनवरी के दूसरे सप्ताह से धान रोपाई प्रारंभ हो जाएगी। बताया गया है कि गोंदिया तहसील मंे लगभग 13 हजार 980 हेक्टेयर क्षेत्र पर धान की रोपाई होगी। इस प्रकार गोरेगांव तहसील मंे 4 हजार से अधिक हेक्टेयर, तिरोड़ा तहसील मंे 6 हजार 400 हेक्टेयर, अर्जुनी मोरगांव तहसील मंे 11 हजार से अधिक हेक्टेयर, देवरी तहसील में 4 हजार, आमगांव तहसील मंे 8 हजार 700, सालेकसा तहसील में 900 एवं सड़क अर्जुनी तहसील में 1100 से अधिक हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी।
Created On :   2 Jan 2023 6:07 PM IST