रामायण और महाभारत शुरू होते ही लोगों ने प्रभु को किया याद

People remembered God as soon as Ramayana and Mahabharata started
रामायण और महाभारत शुरू होते ही लोगों ने प्रभु को किया याद
रामायण और महाभारत शुरू होते ही लोगों ने प्रभु को किया याद

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कोई नाश्ते की प्लेट लेकर टीवी के सामने बैठा तो नहाकर रामायण देखने के लिए उत्सुक था। सुबह 9 बजे व दोपहर 12 बजे महाभारत देखने में भी लोगो में उत्सुकता रहीं।  जैसे ही डीडी सुबह 9 बजे रामायण का टाइटल शुरू हुआ,सभी को 80के  दशक के याद आ गई। आज तो हर घर में टीवी है  80 का दशक था,जब कुछ घरो  में ही टीवी हुआ करती थी और कॉलोनी के सभी लोग उस घर में जाकर रामायण देखा करते थे। कोरोना वायरस के कारण सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दो दिन  पहले डीडी चैनल पर रामायण के प्रसारण का ऐलान किया था। शुक्रवार की रात से ही रामायण देखने की प्लानिंग हो गई थी। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण देखने के लिए हर वर्ग में उत्साह  नजर आया। लोगों की मांग पर बीआर चोपड़ा के द्वारा निर्देशित धारावाहिक महाभारत का प्रसारण भी दूरदर्शन पर शुरू किया गया।  महाभारत का  प्रसारण दोपहर 12 बजे किया गया

शाम को होगा रिपीट टेलीकास्ट
रामायण" का  पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जा रहा है। वहीं "महाभारत" दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे प्रसारित हो रहा है। आज से 80 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इसका प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जा  रहा है। कोरोना वायरस के चलते घर में बंद लोगों के लिए यह मनोरंजन का बहुत अच्छा माध्यम है। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस सीरियल का दो दिन से लोग बेसब्री से इंतजार कर रह रहे थे। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देने के उद्देश्य से भारतीय टीवी इतिहास के सफलतम शो का प्रसारण फिर किया जा रहा जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 

बच्चों के थे सवाल
बच्चों ने जब रामायण और महाभारत देखा,तो उनके मन में बहुत सारे सवाल थे। घर के बड़े,बुजुर्गो से बच्चे सवाल कर रहे थे। 

 

Created On :   28 March 2020 6:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story