13 तोला चोरी हुए गहनों की पुलिस ने कीमत लगा दी 2.80 लाख रुपए

Police put a price of 13 tola stolen jewelry at Rs 2.80 lakh
13 तोला चोरी हुए गहनों की पुलिस ने कीमत लगा दी 2.80 लाख रुपए
10 साल पुराना रेट लगाने का आरोप   13 तोला चोरी हुए गहनों की पुलिस ने कीमत लगा दी 2.80 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंधमारी में सोने के गहने चोरी होने पर पुलिस आखिर किस आधार पर गहने की कीमत तय करती है। यह  सवाल एक शिकायतकर्ता ने पुलिस भवन में पुलिस आयुक्त के सामने पूछ लिया। शिकायतकर्ता भाऊराव पुसदकर का आरोप का साथ सवाल भी है कि, आखिर  जब गहने चोरी की शिकायत की जाती है, तो पुलिस करीब 10 साल पुराने गहने की कीमत किस आधार पर लगाती है। उनके घर से 13 तोले गहने चोरी हुए, लेकिन पुलिस ने 7 लाख के इन गहनों की कीमत  करीब 2 लाख 80 हजार रुपए लगाकर मामला दर्ज किया है, इसमें कुछ गहने उनकी बेटी के भी थे।

यह है मामला 
 सूत्रों के अनुसार वाठोड़ा थाने में 18 जनवरी 2023 को एक चोरी का मामला सामने आया, लेकिन 20 दिन बाद भी इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता ने गत 7 फरवरी को पुलिस आयुक्तालय में शिकायत की है।  चामट ले-आउट, मुंगसाजी नगर, वाठोड़ा  निवासी भाऊराव पुसदकर (56) ने वाठोड़ा थाने में चोरी की शिकायत की थी।  पुसदकर  एसटी महामंडल से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर से करीब 13 तोले सोने के गहने चोरी हो गए थे। इस गहनों की आज बाजार भाव के अनुसार करीब 7 लाख रुपए कीमत है। पुसदकर के अनुसार जब वे बुधवार, 18 जनवरी को  गोधनी-सालई में भांजे के यहां गए थे, तब उनका बेटा  मोहनीश  ओंकार नगर में भांजी के जन्मदिन में शाम 7 बजे मकान को तालाबंद बाहर गया था। इस दौरान  उनके करीब 13 तोले गहने चोरी हुए। मोहनीश की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। दूसरे दिन 19 जनवरी को उन्हें प्रथम खबर रिपोर्ट  (एफआईआर-0025 ) की प्रति दी गई। एफआईआर में सोने के गहने की कीमत करीब 10 साल पहले के भाव के अनुसार लगाई गई थी। आज के बाजार भाव की रिपोर्ट लेने में पुलिस ने टालमटोल की, जबकि सोने के भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है।   पुसदकर ने इस मामले में आयुक्तालय में शिकायत कर मामले का पर्दाफाश करने की गुजारिश की है। 

 

 

Created On :   11 Feb 2023 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story