पुलिस नेे मारा छापा, गांजे के साथ दो आरोपी धराए

Police raided, caught two accused with cannabis
पुलिस नेे मारा छापा, गांजे के साथ दो आरोपी धराए
दबिश पुलिस नेे मारा छापा, गांजे के साथ दो आरोपी धराए

डिजिटल डेस्क, घुग्घुस(चंद्रपुर)। । घुग्घुस पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापा मारकर 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, घुग्घुस परिसर में गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचा जा रहा था। जिसके कारण युवा, बुजुर्ग व बच्चे गांजे के नशे के आदी होते जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार की रात घुग्घुस पुलिस के स.पु.नि मेघा गोखरे को गुप्त जानकारी मिली कि, केमिकल वार्ड क्रमांक 6 के एक मकान में गांजे की बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी को दी गई। जिसके बाद घुग्घुस पुलिस व अपराध शाखा की टीम ने केमिकल वार्ड क्रमांक 3 निवासी भीम धूपदेव तिवारी (23) के घर से 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया एवं अमराई वार्ड क्रमांक 1 निवासी प्रताप रमेश सिंह (23) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धारा 20, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को चंद्रपुर कोर्ट में पेश करने पर दो दिन का पीसीआर दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अप्पर पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, घुग्घुस पुलिस निरीक्षक बबन पुसाटे के मार्गदर्शन में स.पु.नि मेघा गोखरे, पीएसआई गौरीशंकर आमटे, अवधेश ठाकुर, महेंद्र भुझाड़े, मनोज धखाते, रंजीत भुरसे, सचिन वसाडे, नितिन मराठे, विजय ढपकस, समीक्षा भोंगड़े, प्रकाश करमें, महेंद्र वन्नकवार आदि ने की है।
 

Created On :   14 Jan 2023 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story