नागपुर में सितंबर से वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी

Preparation for weekend lockdown in Nagpur
नागपुर में सितंबर से वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी
नागपुर में सितंबर से वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  कोरोना प्रभाव को देखते हुए शहर में वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। इसकी शुरुआत सितंबर में होगी। 5 दिन तक कामकाज और 2 दिन सख्त कर्फ्यू के साथ पूरी तरह बंद रखा जाएगा। हालांकि अभी तारीख तय नहीं की गई है। शनिवार को नए मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. मनपा प्रशासन की कोरोना उपाय योजना पर बैठक लेंगे। उसके बाद लॉकडाउन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

बनाई गई समिति
पालकमंत्री ने कहा है कि, कोरोना प्रभाव की स्थिति को देखते हुए इस तरह का निर्णय लेना ही होगा। संक्रमण रोेकने के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। शहर में लॉकडाउन की तैयारी की जा चुकी है। इसे लागू करने के लिए प्रशासन की समिति भी बनाई गई है। विभागीय आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में समिति में मनपा आयुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। 

नहीं ले पाए निर्णय
इस बीच लॉकडाउन को लेकर मतभेद सामने आया। महापौर सहित भाजपा के नेताओं व विधायकों ने कहा कि, व्यवसाय पर पड़ रहे प्रभाव को भी देखा जाना चाहिए। लिहाजा, जुलाई के अंतिम सप्ताह में दो दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया। बाद में मनपा आयुक्त निर्णय नहीं ले पाए। अगस्त के पहले सप्ताह से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा मृतकों की संख्या बढ़ने लगी। संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन एक हजार से अधिक पहुंचने लगी। गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ पालकमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मनपा क्षेत्र में अापदा प्रबंधन का अधिकार मनपा आयुक्त व जिले में जिलाधिकारी को दिया गया है। लिहाजा, कहा जाता रहा कि मनपा आयुक्त ही लॉकडाउन का निर्णय लेंगे। अब तैयारी चल रही है कि, शहर में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की योजना को लागू किया जाए। 

सख्ती जरूरी
शहर में जिस संक्रमण फैल रहा है, उसे रोकने के लिए सख्ती जरूरी है। व्यवसाय व अन्य कामकाज के महत्व को देखते हुए सप्ताह में दो दिन का कर्फ्यू विचाराधीन है। कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सेवाओं को अनुमति दी जाएगी। मेडिकल सेवा जैसी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाओं को दो दिन तक बंद रखना होगा। िनयमों का पालन करना और कराना सभी की जिम्मेदारी है। -डॉ. नितीन राऊत, पालकमंत्री

Created On :   29 Aug 2020 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story