कांग्रेस महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार का पन्ना आगमन

डिजिटल डेस्क पन्ना। रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार का पन्ना आगमन हुआ। जिसमें कार्यक्रम की आयोजक जिला कांग्रेस महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमति सुप्रिया बुंदेला ने अपनी टीम के साथ पन्ना आगमन पर प्रियंका किरार का ढोल नागाडों के साथ जोरदार स्वागत किया एवं बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यह बैठक एक निजी गार्डन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के साथ अत्याचार, बेटियों से हो रहे बलात्कार के खिलाफ हम लोग सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और आगामी दिनों में हम सभी को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव तक इस सरकार की पोल खोलना है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुखमंत्री प्रदेश की महिलाओं और बेटियो को बहिन और भांजी बताते हैं और दूसरी तरफ प्रदेश में उन्ही बहिन और भांजियों के साथ उत्पीडऩ की घटनाओं पर मौन रहते हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिससे हो रहे महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर उनके न्याय की लड़ाई को लड़ा जा सके। वही जिलाध्यक्ष सुप्रिया बुंदेला ने कहा जिलेभर में युवक-युवती बेरोजगार है किसान अन्नदाता दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसान खाद लेने के लिये आंसू बहा रहे लेकिन सरकार को कोइ फर्क नही पडता। वहीं उन्होंने कहा कि जिले में संचालित जेके सीमेण्ट प्लाण्ट द्वारा यदि स्थानीय व जिले के युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन-प्रशासन की होगी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनीस खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, सौरभ पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी ने किया।
Created On :   13 Feb 2023 11:23 AM IST