नांदगांवपेठ के चकलाघर पर छापा, दाे महिलाएं गिरफ्तार

Prostitution cases are on the rise in various residential areas of the city.
नांदगांवपेठ के चकलाघर पर छापा, दाे महिलाएं गिरफ्तार
छह माह से चल रहा था व्यवसाय नांदगांवपेठ के चकलाघर पर छापा, दाे महिलाएं गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर के विविध रिहायशी इलाकों में देह व्यापार के मामले बढ़ रहे हैं। इसी तरह नांदगांवपेठ के एक अपार्टमेंट में चल रहे चकलाघर पर अपराध शाखा पुलिस ने  छापामार कार्रवाई कर घर से महिला व युवती को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार अपराध शाखा पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी नांदगांवपेठ क्षेत्र के मैत्रिया काॅलोनी स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में एक महिला चकलाघर चला रही हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपने फंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा और जैसे ही उसने देह व्यापार करने की पुष्टि की, तो कुछ ही देर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर एक महिला व 20 वर्षीय युवती मिली, जिससे अश्लील हरकतें करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने उक्त युवती व महिला को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अर्जुन ठोसरे के मार्गदर्शन में एपीआई चक्रे, पीआई ज्योति विल्हेकर ने की।

Created On :   1 March 2023 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story