Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

Rajasthan 11 people killed in collision between trailer truck and jeep balotra phalodi highway jodhpur
Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत
Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में आज (शनिवार) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। एक्सिडेंट जोधपुर जिले के बालोतरा-फलोदी हाईवे पर हुआ। यहां ट्रेलर ट्रक और जीप के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 11 लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए लोगों में एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ है।

सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख:
सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की।

Created On :   14 March 2020 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story