श्रीराम दरबार पंचवटी बालाजी धाम रैपुरा में आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम
![Religious programs organized at Shri Ram Darbar Panchavati Balaji Dham Raipura Religious programs organized at Shri Ram Darbar Panchavati Balaji Dham Raipura](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/04/religious-programs-organized-at-shri-ram-darbar-panchavati-balaji-dham-raipura_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क, पन्ना। श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के पर्व पर रैपुरा नगर के प्राचीन सिद्ध क्षेत्र बालाजी धाम पंचवटी में विराजमान श्रीराम दरबार में सुबह 10 बजे से भगवान सत्यनारायण कथा, हवन, कन्या भोजन, ब्राह्मण भोजन व विशाल भंडारे का आयोजन उमेश सोनी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा सपरिवार कराया गया। इसके बाद श्री बालाजी धाम मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ राम भक्तों ने ध्वजा लेकर बाइक रैली निकालकर बालाजी धाम से अवंती चौक, महावीर चौक, बजरंग धाम, श्रीरामजानकी मंदिर तक भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। जहां पर श्रीरामजानकी मंदिर में उमेश सोनी के द्वारा व समस्त सोनी परिवार के द्वारा भगवान के मंदिर में रोरी वंदन कर आर्शीवाद लिया गया। इसी कड़ी में बड़ी मढिया, मां शारदा मढिया, काल भैरव मढिया, चंडी मढिया, चौगाना मढिया में विराजमान मां महाकाली दिवालों से आए माता रानी के जवारे एवं शोभा यात्रा का झंडा चौक रैपुरा में उमेश सोनी के द्वारा पूजन अर्चन कर आर्शीवाद लिया गया। वहीं थाना परिसर रैपुरा में मुस्लिम समुदाय के द्वारा भी भगवान की शोभायात्रा एवं माता रानी के आये जवारों का मुस्लिम समुदाय के भक्तों के द्वारा स्वागत किया गया। एक शोभायात्रा भी निकाली गई जिसका समापन बालाजी धाम मंदिर प्रांगण रैपुरा में शाम ०७ बजे हुआ। इस आयोजन को लेकर उमेश सोनी द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
Created On :   1 April 2023 2:59 PM IST