गठबंधन हो या न हो, भगवा ही लहराएगा उदय सामंत

गठबंधन हो या न हो, भगवा ही लहराएगा  उदय सामंत
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने रत्नागिरी में आयोजित एक विशाल सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की जमकर सराहना की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सामंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गठबंधन हो या न हो, भगवा ही लहराएगा।

रत्नागिरी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने रत्नागिरी में आयोजित एक विशाल सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की जमकर सराहना की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सामंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गठबंधन हो या न हो, भगवा ही लहराएगा।

उदय सामंत ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "इतना बड़ा मंच किसी भी पार्टी का नहीं होगा। घर बैठकर शिंदे साहब की आलोचना करने के बजाय कार्यकर्ता मैदान में उतरें। हमारे नेता हमारे लिए साल में आठ से दस बार जिले का दौरा करते हैं।"

उन्होंने रत्नागिरी के विकास के लिए सरकार के योगदान की तारीफ करते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 1,800 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया, "एक साल के भीतर जिले के सभी शहर स्मार्ट सिटी बन जाएंगे। गुहागर-जैगड के बीच 1,200 करोड़ रुपए की लागत वाला ब्रिज प्रोजेक्ट भी स्वीकृत हो चुका है।"

सामंत ने कार्यकर्ताओं से शिंदे के प्रति वफादारी दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा, "शिंदे साहब ने हमें बहुत कुछ दिया है। अब हमें संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ करना चाहिए। टिकट का फैसला साहब पर छोड़ देना चाहिए।"

गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर सामंत ने कहा, "गठबंधन हुआ तो भगवा, नहीं हुआ तो भी भगवा। लेकिन गठबंधन होना जरूरी है।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया और कहा, "हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे, तो जीत निश्चित है।"

रत्नागिरी में 'तरंगण' परियोजना के अंतर्गत सात भारत रत्नों की अनूठी मूर्तियों, 'भारत रत्न मूर्तियों' का अनावरण हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग एवं रत्नागिरी जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम, विधायक दीपक केसरकर, विधायक नीलेश राणे, विधायक किरण सामंत, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक के साथ ही रत्नागिरी जिले के शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक और रत्नागिरीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2025 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story