सेवानिवृत्त शिक्षिका श्र्रीमती बोधवती खरे का निधन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शहर के किशोरगंज मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती बोधवती खरे का बीती २२ फरवरी की रात उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में निधन हो गया वह ७९ वर्ष की थीं। स्वर्गीय श्रीमती खरे अधिवक्ता अरविन्द खरे व अशोक खरे की माताजी थीं। आज सुबह १० बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती बोधवती खरे के निधन हो जाने पर जिले के अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं कायस्थ समाज के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार सक्सेना तथा सचिव राजीव खरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हए कायस्थ समाज की ओर से श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने शासकीय सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया वह मिलनसार व मुदृभाषी स्वाभाव की थीं उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।
Created On :   24 Feb 2023 2:05 PM IST