ग्राम महेड़ा में मनाई गई संत रविदास जयंती

Saint Ravidas Jayanti was celebrated in village Maheda
ग्राम महेड़ा में मनाई गई संत रविदास जयंती
पवई ग्राम महेड़ा में मनाई गई संत रविदास जयंती

डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। पवई जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम महेडा में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम ग्रामवासियों के द्वारा कलश के साथ यात्रा निकाली गई तत्पश्चात संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक पूजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं के द्वारा संत रविदास जी के विषय में अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। संत रविदास जी का जन्म 1377 में वाराणसी में हुआ था इनकी माता का नाम कर्मा और पिता का नाम राहू था। उनकी पत्नी का नाम लोना बताया जाता है इन्हें विभिन्न नामों से जाना जाता है। संत रविदास जी बेहद धार्मिक स्वभाव के थे वह भक्ति कालीन संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने हमेशा बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की लोगों को शिक्षा दी उनके उपदेशों और शिक्षा से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है।  

Created On :   6 Feb 2023 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story