- Home
- /
- बूचड़खाना ले जाए जा रहे 13 गौवंश की...
बूचड़खाना ले जाए जा रहे 13 गौवंश की बचाई जान

डिजिटल डेस्क, (वरुड ) अमरावती। वरुड पुलिस के दल ने शहर के पद्मावती नगर परिसर में दो वाहनों से बूचड़खाना कटाई के लिए ले जाए जा रहे 13 गौवंश को मुक्त कर सुरक्षित गौरक्षण पहुंचा दिया। पुलिस की कार्रवाई के समय आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में गौवंश चोरीछिपे बूचड़खाने में अलग-अलग वाहनों में ले जाए जाने की जानकारी जानकारी वरुड के थानेदार प्रदीप चौगांवकर को मिली थी। गुरुवार को टाटा सूमो और तवेरा वाहन में 13 गोवंश को अमरावती अमरावती ले जाया जा रहा था। तब यह दोनों वाहन शहर के पद्मावती नगर के पास अचानक बंद पड़ गए। दोनों वाहन बंद होते ही चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलते ही आकाश वघारे, विक्रम काले, नितिन कुबडे, माधव प्रधान, हरीश दवढे, चेतन वानखडे आदि घटनास्थल आ पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। दोनों वाहनों में ठूंसे गए गौवंश को बाहर निकाला गया। इनमें दो गौवंश गंभीर रूप से घायल थे। सभी गौवंश को पुलिस ने कामधेनु गौरक्षण पहुंचाया और एमएच 34-एम 9866 व एमएच 24 एल 4398 क्रमांक के दोनों वाहन जब्त कर लिए। गौवंश सहित कुल 4 लाख 91 हजार रुपए का माल पुलिस ने जब्त कर लिया। फरार हुए आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Created On :   13 May 2022 12:57 PM IST