- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका...
हरतालिका तीज पूजन: उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का त्योहार, सजी धजी दिखीं महिलाएं
By - Bhaskar Hindi |27 Aug 2025 12:31 PM IST
- उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का त्योहार
- सजी धजी दिखीं महिलाएं
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज देश भर में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत में महिलाएं अन्न जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इस कठिन व्रत से देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया था। इसलिए इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में आज महिलाएं बड़ी आस्था से शिव की पूजा कर रही हैं।
Created On :   27 Aug 2025 12:31 PM IST
Next Story