मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर दी बधाई

- गुरू नानक देव जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई
- गुरूनानक देव जी ने मानव सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया
- उनकी शिक्षाएं समाज के लिए सदैव प्रासंगिक और पथ-प्रदर्शक रहेंगी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरू नानक देव जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
यह भी पढ़े -एयर इंडिया की 2 फ्लाइट्स में तकनीकी समस्या, एक विमान की भोपाल और दूसरे की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 556 वें प्रकाश पर्व पर गुरू नानक देव जी के संदेश का स्मरण आता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि गुरूनानक देव जी द्वारा संसार को मानवता का संदेश देते हुए सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन अद्भुत रहा। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर यह अवसर आता है।
यह भी पढ़े -जबलपुर, नागपुर के बाद भोपाल को मिला था राजधानी बनने का मौका, जानें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की इंट्रेस्टिंग कहानी!
उनके चरणों में कोटिश: नमन्। गुरुनानक देव जी ने जीवन भर मानव कल्याण की शिक्षा दी। वीरता, धीरता, गंभीरता और उनके सेवा के कार्यों से और राष्ट्रभक्ति के उच्चतम मापदण्ड उन्होंने स्थापित किए। उनकी शिक्षाएं समाज के लिए सदैव प्रासंगिक और पथ-प्रदर्शक रहेंगी।
Created On :   5 Nov 2025 1:16 AM IST












