Air India: एयर इंडिया की 2 फ्लाइट्स में तकनीकी समस्या, एक विमान की भोपाल और दूसरे की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की 2 फ्लाइट्स में तकनीकी समस्या, एक विमान की भोपाल और दूसरे की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद से एयर इंडिया के विमानों में लगातार तकनीकी समस्या की खबरें बहुत ज्यादा सुनने को मिल रही हैं। इस बीच एयर इंडिया की दो अलग-अलग फ्लाइट्स में टेक्निकल फॉल्ट के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करने की नौबत आ गई। पहली फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी जिसे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लैंड करवाना पड़ा। वहीं, दूसरे विमान को मंगोलिया के एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा जो सैन फ्रांसिस्को से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, दोनों विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। तो चलिए दोनों घटनाओं के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े -भोजपुरी सुपरस्टार्स में वार-पलटवार! निरहुआ के हमले का RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब, BJP पर भी साधा निशाना

एयर इंडिया की फ्लाइट की भोपाल में लैंडिंग

बताया जा रहा है कि, कल शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के विमान AI2487 को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत के चलते यह कदम उठाया गया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 172 लोग सवार थे जो बिलकुल सुरक्षित हैं। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि जांच जारी है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। विमान में मौजूद सभी यात्रियों के लिए खाना-पानी की व्यवस्था की गई है। जल्द से जल्द दूसरे विमान का इंतजाम किया जाएगा। एयरलाइंस ने सभी लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि भी की है।

मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग

आपको बता दें कि, सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली की ओर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI174 में 2 नवंबर को तकनीकी समस्या आ गई। यही वजह थी कि विमान को मंगोलिया में भी लैंड करवाना पड़ गया। फ्लाइट में उपस्थित सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया। एयरलाइंस ने लिका कि यात्रियों की सेफ्टी के लिए डायवर्जन अनिवार्य था। असुविधा के लिए खेद है।

Created On :   4 Nov 2025 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story