वार-पलटवार: 'बीजेपी हमेशा से कह रही है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद' बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस चीफ के बयान पर किया पलटवार

बीजेपी हमेशा से कह रही है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस चीफ के बयान पर किया पलटवार
मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर बीजेपी नेता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आपातकाल से लेकर अब तक पार्टी की सोच में कोई बदला नहीं आया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के बयान का पलटवार किया है। जिसमें पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर बीजेपी नेता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आपातकाल से लेकर अब तक पार्टी की सोच में कोई बदला नहीं आया है। उनकी हमेशा से दमनकारी की सोच रही है, जो उनका मूल चरित्र बन गया है।

कांग्रेस झूठ फैलाने का कर रही काम

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए झूठ का सहारा लिया है। यह वही कांग्रेस है, जिसने सरदार पटेल साहब की विरासत को नजरअंदाज करती आ रही है। आज कांग्रेस उन्हीं का नाम लेकर आरएसएस जैसे राष्ट्रसेवा को समर्पित संगठन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। और झूठ फैलाने का काम किया जा रहा है।

पूरे देश को बना दिया था जेलखाना

केंद्रीय मंत्री का आगे कहना हैकि लोकतंत्र में असपमति के बिना पूरे देश को जेलखाना बना दिया था, उस समय यही कांग्रेस थी। उसके लिए यह कोई पहला अवसर भी नहीं है। पहले भी इन्होंने अपनी सत्ता और तुष्टिकरण की राजनीतिक को जिंदा रखने के लिए आरएसएस पर बैन लगाने की कोशिश की थी।

उनका आगे कहना है कि यह वही लोग हैं, जो अपनी सरकारों में पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों को आगे बढ़ाने का काम किया करते हैं। वहीं, आरएसएस के खिलाफ हमेशा से जहर उगलने का काम कर रहे हैं। लेकिन, आरएसएस मां भारती की सेवा में लगातार आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की इन्हीं धमकियों के बाद भी आरएसएस ने अपने गौरवशाली 100 साल की पूरी यात्रा कर ली है, इसका साक्षी आज पूरा देश बना हुआ है।

कांग्रेस चीफ ने दिया ये बयान

बता दें कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडिया जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता हमेशा करते आ रहे है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद थे, जबकि नेहरू ने खुद सरदार पटेल को 'भारत की एकता के शिल्पी' कहा था। वहीं, पटेल साहब ने पंडिट नेहरू को 'देश के आदर्श और जनता के नेता' बताया था।

Created On :   1 Nov 2025 1:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story