- Home
- /
- पुलिस कार्रवाई होती देख आरोपी ने...
पुलिस कार्रवाई होती देख आरोपी ने अपना ही सिर फोड़ लिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस कार्रवाई होती देखकर आरोपी और उसके परिवार ने हंगामा खड़ा किया। खुद को जख्मी कर आत्महत्या का प्रयास किया। कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस दल से गाली-गलौज कर उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की है। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा है। इस बीच आरोपी तथा उसके परिवार के खिलाफ हमला और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के दो मामले हुड़केश्वर थाने में दर्ज किए गए है।
कमर में छुपाकर लाई हुई तलवार से किया हमला
डोंगरगांव निवासी रफीक शेख नूर हसन शेख (27) और रोशन वाहिद शेख (27) विनोबा भावे नगर निवासी के दोपहिवा वाहन आपस में भिड़ गए थे। इससे रफीक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रफीक ने अपना वाहन माउली गैरेज में दुरुस्ती के लिए डाल दिया और िमत्र शैलेश हजारे के साथ उसके वाहन से सोमवार की रात साढ़े नौ बजे घर जा रहा था। इस दौरान रोशन ने बीच रास्ते में उन्हें घेर लिया।
कमर में छुपाकर लाई हुई तलवार निकाल ली और रफीक पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही हुड़केश्वर थाने के रात्रकालीन अधिकारी राजेश मोते अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटित प्रकरण के चलते रोशन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस को देखकर रोशन ने अपना पाला बदल लिया और खुद के सिर में पत्थर मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान उसके पिता शेख वाहिद 55 वर्ष और परिवार की दो महिलाओं ने भी पुलिस से गाली-गलौज कर उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की। जिससे रोशन के खिलाफ रफीक पर जान लेवा हमला तथा रोशन और उसके पिता और दो महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज िकया गया है।
Created On :   13 Jan 2022 3:18 PM IST