ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा मनाया जा रहा सप्तदिवसीय शिवरात्रि महापर्व

By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2023 4:06 PM IST
पन्ना ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा मनाया जा रहा सप्तदिवसीय शिवरात्रि महापर्व
डिजिटल डेस्क पन्ना। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव-गांव जाकर बहिनजी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन की शिवरात्रि नहीं अपितु हमें अपने जीवन में नित्य अज्ञानता, विकारों एवं व्यसनों से जागना है। हर रोज कोई एक व्यसन एवं बुराई छोडऩे का दृढ़ व्रत लेना है। इस उपलक्ष्य में अमानगंज, देवेन्द्रनगर, विक्रमपुर आदि स्थानों पर दिया गया श्रेष्ठ संस्कार बनाने का संदेश देना है। ग्राम विक्रमपुर से विजय सोनी, सरपंच, विशाल सिंह भदौरिया, देवेन्द्रनगर से डॉ. अभिषेक जैन, श्रीमती कल्पना जैन, अमानगंज से श्रीमती सारिका अध्यक्ष नगर परिषद, चम्पत राय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जीवन में बुराई एवं व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया।
Created On :   24 Feb 2023 4:05 PM IST
Next Story