शिर्डी एयरपोर्ट को मिली नाइट लैंडिंग की सुविधा

shirdi airport got night landing facility
शिर्डी एयरपोर्ट को मिली नाइट लैंडिंग की सुविधा
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया सिंधिया का आभार   शिर्डी एयरपोर्ट को मिली नाइट लैंडिंग की सुविधा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विमान से शिर्डी जाने वाले भक्तों के लिए यह अच्छी खबर है। शिर्डी एयरपोर्ट पर रात्रि में विमानों की आवाजाही के लिए जरुरी अनुमति केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से मिल गई है। गुरुवार की सुबह नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) से यह लाईसेंस प्राप्त हुआ। इसके लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया है। 
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारम्भ किया था। इसके पहले नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग को नागपुर से शिर्डी के लिए खोला गया था। अब शिर्डी एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिग की सुविधा मिलने से देश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक शिर्डी आना-जाना और आसान हो जाएगा। नाईट लैंडिग सुविधा से साई बाबा मंदिर में तड़के होने वाली काकड़ आरती में भाग लेने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को सहुलियत होगी। राज्य सरकार का कहना है कि नाईट लैडिंग सुविधा के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसको लेकर फडणवीस ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया से भी बात की थी। शिर्डी एयरपोर्ट को वर्ष 2017 में फडणवीस के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरु किया गया था। यहां मार्च से नाईट लैंडिग की सुविधा शुरु हो पाएगी। फिलहाल शिर्डी के लिए 13 विमान सेवाए उपलब्ध हैं। 

Created On :   16 Feb 2023 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story