बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय धार्मिक उल्लास से मनाई गई महाशिवरात्रि, जगह-जगह हुए मानस पाठ व भंडारे

Shivalaya echoed with the cheers of Bol Bam, Mahashivaratri was celebrated with religious fervor,
बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय धार्मिक उल्लास से मनाई गई महाशिवरात्रि, जगह-जगह हुए मानस पाठ व भंडारे
मध्य प्रदेश बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय धार्मिक उल्लास से मनाई गई महाशिवरात्रि, जगह-जगह हुए मानस पाठ व भंडारे

डिजिटल डेस्क, शहडोल। महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को अंचल में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व पर देवालयों व शिव मंदिरों में हर हर महादेव, बोल बम, ओम नम: शिवाय जैसे जयकारे गूंजते रहे। शहर में गाजे बाजे के साथ शिव की बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। मंदिरों में मानस पाठ एक दिन पहले शुरु का गए थे, जिनका समापन दूसरे दिन महाशिवरात्रि को पूजन-हवन के बाद हुए। जगह-जगह भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा वातावरण शिव मय रहा।

नगर के प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल विराट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों शिवभक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। महादेव के दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी प्रकार बूढ़ी माता मंदिर, विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, घरोलानाथ, गणेश मंदिर आदि मंदिरों में दिन भर पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहे। इसके अलावा अनेक कालोनियों व बस्तियों में स्थित मंदिरों में महाशिवरात्रि पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

शहर में निकली शोभायात्रा

महाशिवरात्रि महोत्सव पर ब्रह्मकुमारीज शिव शक्ति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, डॉ. तरुण सिंह, शशि गुप्ता एवं शहर के अन्य गणमान्य शामिल हुए। इसके बाद ब्रह्मा कुमारीज की ओर से अवधपुरी कॉलोनी पटेलनगर से शोभायात्रा (शिव की बारात) बाइक रैली के रूप में निकाली जाएगी। शहर भ्रमण के बाद अवधपुरी कॉलोनी पटेलनगर में समाप्त हुई।

यहां भी हुए कार्यक्रम

महाशिवरात्रि पर श्री महामृत्युंजय शिवधाम डाइट परिसर में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ एवं महा रुद्राभिषेक आचार्य पंडित लालजी द्वारा कराया गया। मंदिर संस्थापक सुदर्शन मिश्रा ने बताया शिवरात्रि का पर्वे धूमधाम से मनाया गया। प्रतिदिन भगवान का दिव्य श्रृंगार दर्शन होता है। मानस पाठ विश्राम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार सिंहपुर रोड श्रीराम रेसीडेंसी कालोनी में मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

Created On :   19 Feb 2023 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story