सिमरिया में उत्साहपूर्वक धूमधाम के साथ मनाई गई शिवरात्रि

डिजिटल डेस्क सिमरिया नि.प्र.। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिमरिया में महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा दो दिवस पूर्व से ही कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व शिव मंदिर में हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रृद्धालुगणों द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर हल्दी का लेप किया गया। महाशिवरात्रि के दिन आज प्रात: काल से ही कार्यक्रम आरंभ हुए जिसमें भगवान भोलेनाथ का प्रात:कालीन जलाभिषेक, रूद्राभिषेक वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ। शाम पांच बजे भगवान भोलेनाथ की बारात चौपडा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें बारात भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। भगवान भोलेनाथ धूमधाम के साथ निकली बारात का जगह-जगह फूल-माला एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भोलेनाथ की झांकी के पीछे डीजे, बैण्ड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तगणों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा नगर शिव भक्ति में समाहित हो गया। सभी बारातियों का समिति द्वारा प्रसाद वितरण का कार्य किया गया
Created On :   19 Feb 2023 2:56 PM IST