तहसील कार्यालय अजयगढ में भर्रेशाही का आलम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अजयगढ तहसील कार्यालय अजयगढ में भर्रेशाही का आलम

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। वर्तमान समय में तहसील कार्यालय अजयगढ में भर्रेशाही का आलम व्याप्त है। तहसील कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। अजयगढ की जनता अपने कार्यों के लिए चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। यह भी देखा जा रहा है कि तहसील में दलाल किस्म के लोग ज्यादा सक्रिय हैं साथ ही तहसील कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी कभी-कभार ही बैठते है जिससे लोगों के कार्य नहीं हो पाते हैं। तहसील अजयगढ के पटवारी द्वारा भी लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया जाता है। लोगों ने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या का निदान करने की मांग की है। 

Created On :   22 April 2023 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story