फिसला पैर, चलती ट्रेन से गिरी महिला, मौके पर मौत

Slipped foot, woman fell from moving train, died on the spot
फिसला पैर, चलती ट्रेन से गिरी महिला, मौके पर मौत
नागपुर फिसला पैर, चलती ट्रेन से गिरी महिला, मौके पर मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ने चढ़ती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पैर फिसला और वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गई। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला का सिर बुरी तरह से फट गया था। जगह पर ही उसकी मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी यात्री ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोका, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। महिला यात्री के साथ दो बच्चियां भी थीं। उन्हें आधे घंटे तक घटना के बारे में पता भी नहीं चला था।

कुछ खरीदने प्लेटफार्म पर उतरीं : महिला यात्री गायत्री स्वामी विवेकानंद पांडे (45) जालंधर निवासी थीं। वह अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन नंबर 16509 दानापुर एक्सप्रेस से बंगलुरु से पटना की ओर बी-2 कोच में जा रही थीं। नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर गाड़ी मंगलवार की सुबह 10.20 बजे आई थी। महिला यात्री बेटियों को कोच में ही रहने को कह खुद कुछ खरीदने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी थीं। वापसी के दौरान जब तक वह गाड़ी के पास पहुंचीं, गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। बी-6 कोच सामने देख महिला यात्री ने कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में गिर गईं।
पति बंगलुरु से पहुंचा : बताया जा रहा है कि महिला यात्री का सिर कभी ट्रेन से तो कभी प्लेटफार्म से टकराकर बुरी तरह फट गया था। किसी यात्री ने जंजीर खींचकर गाड़ी रोकी, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। आरपीएफ व जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी बेटियों को घटना की जानकारी नहीं थी। जीआरपी परिजनों को ढूंढ ही रही थी कि किसी यात्री ने उनकी बेटियों के बारे में बताया। जानकारी देने के बाद उनकी स्थिति संभलने लायक नहीं थी। पिता बंगलुरु में बैंक में काम करते हैं, उन्हें फोन कर जानकारी दी गई। वे शाम तक पहुंचे। तीनों से बातचीत करना संभव नहीं था। 

गाड़ी छुटती है, तो छूटने दें 
जीआरपी के पीआई मनिषा काशिद ने यात्रियों से अपील की है कि गाड़ी छूटती है तो छूटने दें। जोखिम न लें, ऐसे हादसे टालें। 

Created On :   8 Feb 2023 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story