जेल में भारी भ्रष्टाचार, कैदी ने मुख्य न्यायमूर्ति को लिखी चिठ्ठी

Su-moto PIL filed by the court, notice to the government
जेल में भारी भ्रष्टाचार, कैदी ने मुख्य न्यायमूर्ति को लिखी चिठ्ठी
कोर्ट ने दायर की सू-मोटो जनहित याचिका, सरकार को नोटिस  जेल में भारी भ्रष्टाचार, कैदी ने मुख्य न्यायमूर्ति को लिखी चिठ्ठी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में बंद कैदी सुमित गिरि ने जेल में हो रहे भ्रष्टाचार और कैदियों को मिलने वाले निकृष्ट दर्ज के भोजन-पानी की शिकायत सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति से की है। मुख्य न्यायमूर्ति के नाम लिखे पत्र में जेल में हो रही विविध अनियमितताओं का जिक्र किया गया है। हाई कोर्ट ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मंगलवार को इसे सू-मोटो जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश निबंधक कार्यालय को दिया है। मामले में एड. फिरदौस मिर्जा को न्यायालय मित्र नियुक्त किया गया है। मामले में सुनवाई 2 सप्ताह बाद रखी गई है। 

पीने के लिए साफ पानी नहीं, खाने योग्य भोजन नहीं :कैदी के अनुसार जेल में इस वक्त सीसीटीवी कैमेरे कुछ इस तरह से लगाए गए हैं कि, जहां से वो स्थल कवर नहीं होते जहां भारी भ्रष्टाचार होता है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस जेल में मनुष्यों के रहने के लिए स्थिति अत्यंत दयनीय है। यहां न तो कैदियों के पीने के लिए साफ पानी है और न ही खाने योग्य भोजन है। शौचालय इतने गंदे हैं कि, उससे बीमारियों का खतरा है। ऐसे में कैदी ने हाई कोर्ट से न्यायिक अधिकारियों की एक जांच समिति बना कर मामले की विस्तृत जांच कराने की प्रार्थना की है। गौरतलब है कि, अमरावती जेल से यह कोई पहली शिकायत नहीं है। वर्ष 2018  में भी एक कैदी ने इस तरह का पत्र कोर्ट को भेजा था। अब कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की है। 
 

Created On :   19 April 2023 7:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story