लिव-इन-रिलेशन में किशोरी की पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लिव-इन-रिलेशन में रहते हुए शराबी प्रेमी ने किशोरी की पिटाई कर दी। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है । अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया। पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है। आरोपी मोनल राजेंद्र मेश्राम (27), दोनों जरीपटका क्षेत्र के निवासी है और निजी प्रतिष्ठान में काम करते हैं। एक परिसर के रहने से दोनों की मित्रता हो गई। धीर-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गए। 20 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2023 के बीच आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर उससे दुष्कर्म िकया। बाद में उसने पीड़िता को झूठ बोलने के लिए मजबूर िकया। पीड़िता ने घर में बताया था कि, उसे अच्छे संस्थान में नौकरी लगी है। घर दूर होने से आने-जाने में परेशानी होती है, इसलिए रूम किराए पर लेकर रहेगी। इसके बाद दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। 28 फरवरी को मोनल शराब पीकर आया। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तैश में आकर मोनल ने पीड़िता से गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर उप-निरीक्षक रोठे ने मोनल को िगरफ्तार िकया। गुरुवार को अदालत ने उसे पुलिस की रिमांड पर भेज दिया।
Created On :   3 March 2023 4:11 PM IST












