कुएं से बॉल निकालने गए बच्चों को शव नजर आया

The dead body was seen by the children who went to retrieve the ball from the well.
कुएं से बॉल निकालने गए बच्चों को शव नजर आया
पानी में औंधे मुंह पड़ा था कुएं से बॉल निकालने गए बच्चों को शव नजर आया

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कुएं में शव पाया गया। पारडी थानांतर्गत क्रिकेट खेलने के दौरान इसका खुलासा हुआ। दमकल की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की पहचान होना बाकी है।  पारडी क्षेत्र के तलमलेवाड़ी स्थित मैदान पर शुक्रवार की शाम को कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय बॉल परिसर के कुएं में िगर गया। बाॅल निकालने के इरादे से लड़कों ने कुएं झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। पानी में औधे मंुह शव दिखाई दिया। क्रिकेट खेलने वालों में दिलीप बाकड़े 40 वर्ष का बेटा भी था। उसने यह बात पिता को बताई। दिलीप ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस दी। पश्चात दमकल कर्मियों की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। िकसी ने हत्या कर शव कुंए में फेंका या फिर व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाया, यह आशंका व्यक्त की जा रही है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम और शव की पहचान होने के बाद ही होगा। फिलहाल प्रकरण आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया है।


 


 

Created On :   19 March 2023 12:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story