जेजुरी की प्रसिध्द सोमवती यात्रा रद्द, सभी उद्यान बंद

The famous Somwati yatra of Jejuri canceled, all gardens closed
जेजुरी की प्रसिध्द सोमवती यात्रा रद्द, सभी उद्यान बंद
जेजुरी की प्रसिध्द सोमवती यात्रा रद्द, सभी उद्यान बंद

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोरोना के फैलाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर 23 मार्च को होने वाली पुणे स्थित जेजुरी गढ़ पर होने वाली प्रसिध्द सोमवती यात्रा रद्द की गई है। जिले में होने वाली अन्य यात्राएं, जत्राएं तथा उत्सव भी रद्द किए गए हैं।  जेजुरी गढ़ पर भगवान खंडोबा की होनेवाली सोमवती यात्रा काफी प्रसिध्द है। इस यात्रा के लिए राज्य के कोने कोने से हजारों भक्त जेजुरी गढ़ आते है। इस साल यह यात्रा 23 मार्च को थी लेकिन फिलहाल कोरोना  का फैलाव देखते हुए खंडोबा देवस्थान तथा ग्रामवासियों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। शनिवार को इस संदर्भ में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। साथ ही यात्रा के दिन होनेवाला खंडोबा का पालकी समारोह भी नहीं होगा। 

म्हसोबा की यात्रा भी नहीं होगी
शिरूर तहसील के निमगांव म्हालुंगी में 15 और 16 मार्च को आयोजित भगवान म्हसोबा का उत्सव भी रद्द किया गया है। भले ही उत्सव रद्द किया गया हो लेकिन धार्मिक और मनोरंजन के कार्यक्रम समय के अनुसार ही होंगे। ऐसी जानकारी सरपंच ज्योति शिर्के ने दी। दूसरी ओर पुरंदर तहसील में मौजे नावली गांव में होनेवाली यात्रा भी ग्रामवासियों ने रद्द करने की घोषणा की है। 

पुणे शहर में सभी उद्यान बंद 
फिलहाल राज्य में सब से अधिक कोरोना के मरीजों की संख्या पुणे में है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उध्वद ठाकरे ने स्कूल, महाविद्यालय, मॉल, मल्टिप्लेक्स, स्विमिंग पूल, थिएटर बंद रखने का आदेश दिया था। इसकी पृष्ठभूमि पर पुणे महानगरपालिका के उद्यान अधीक्षक अशोक घोरपड़े ने सभी उद्यान, बाग, कात्रज प्राणी संग्रहालय बंद रखने का आदेश शनिवार को जारी किया।

सूनसान पड़ी हैं सड़कें
कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या देख जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से आह्वान किया गया है कि अगर महत्वपूर्ण काम हो तो ही घर से बाहर जाए। लिहाजा शहर की सड़कें खाली पड़ी हुई है। सड़कों पर यातायात कम हुआ है। बस स्थानकाें पर भी भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। शहर में कारोबार मानो पूरी तरह से ठप हो गया है। 

Created On :   14 March 2020 2:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story