कांग्रेस की समस्या तो सोनिया और राहुल ही हैं - साक्षी महाराज

The problem of Congress is only Sonia and Rahul - Sakshi Maharaj
कांग्रेस की समस्या तो सोनिया और राहुल ही हैं - साक्षी महाराज
कांग्रेस की समस्या तो सोनिया और राहुल ही हैं - साक्षी महाराज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की समस्या तो सोनिया और राहुल ही  हैं। कांग्रेस का विवाद वे ही दूर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बाद भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेज कदम बढ़ाएगा। अयोध्या से विश्व को नई दिशा मिलती रहेगी। साक्षी महाराज  दिल्ली से यहां आए थे।

उन्होंने महल स्थित संघ मुख्यालय जाकर सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात की। कोरोना संकट को लेकर कहा कि दिसंबर तक वैक्सीन आ सकती है। यह संकट सबक भी लेकर आया है। जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। उत्तरप्रदेश में ब्राह्मण राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि तिलक, तराजू व तलवार का नारा लगानेवालों में भी बदलाव आने लगा है।

सामाजिक विकास की बात : साक्षी महाराज ने विविध संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी बात की। उन्होंने सामाजिक विकास के कार्य को आगे बढ़ाने को कहा। चर्चा में लोध महासभा के उपाध्यक्ष प्रवीण कान्होले, लालसिंह ठाकुर, मोरेश्वर कुमेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Created On :   26 Aug 2020 6:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story