फिर एक महिला हुई आनलाइन ठगी का शिकार , 2 लाख का लगा चूना

Then a woman became the victim of online fraud, 2 lax cost
फिर एक महिला हुई आनलाइन ठगी का शिकार , 2 लाख का लगा चूना
फिर एक महिला हुई आनलाइन ठगी का शिकार , 2 लाख का लगा चूना

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो लाख रुपए का चूना लगा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बुजुर्ग महिला को एक फोन आया था। फ़ोन करने वाली महिला ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए बुजुर्ग महिला से उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। उनके कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर कार्ड से जुडी जानकारी हासिल करने के बाद पीड़ित महिला के कार्ड से अवैध ट्रांजेक्शन किए गए। महिला के खाते से दो लाख रुपए निकाले गए हैं। मुंबई के एक मराठी स्कूल से हेडमास्टर पद से सेवानिवृत्त हुई पीड़ित महिला ने इस संबंध में माहिम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

Created On :   1 Aug 2020 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story