यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है: शारदा पाठक

This is not a development journey of BJP but an exit journey: Sharda Pathak
यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है: शारदा पाठक
पन्ना यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है: शारदा पाठक

डिजिटल डेस्क,पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा निकाली जा रही। विकास यात्रा के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। श्रीमती पाठक ने कहा यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है जिसे जनता ने फजीहत यात्रा बना दिया। श्रीमती पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में इससे असफल और धिक्कार पाने वाली यात्रा और कोई नहीं रही। कोई जिला ऐसा नहीं रहा जहां भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का जनता ने विरोध ना किया हो। श्रीमती पाठक ने कहा कि 18 साल की भाजपा सरकार 215 महीने की भाजपा सरकार 195 महीने से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जनता को हिसाब नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा मशीन झूठ बोलने की मशीन, घोटाले की मशीन, भ्रष्टाचार की मशीन, जनता को गुमराह करने की मशीन है। श्रीमती पाठक के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी, निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी 33 लाख करोड़ की घोषणा कहां है निवेश इसकी जानकारी प्रेस के माध्यम से मांगी। श्रीमती पाठक ने कहा कि भाजपा को 18 साल का हिसाब देना चाहिए और सरकार चुराने के बाद कांग्रेस के वचन को क्यों पूरा नहीं किए इसका भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जनता का वोट 5 वर्ष के लिए था सरकार भाजपा ने गिराई। कांग्रेस के शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की है यदि कोई वचन छूट गया है तो उन्होंने 3 साल में भाजपा ने पूरा क्यों नहीं किया किसान कर्ज माफी क्यों बंद की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 क्यों नहीं की गौशाला निर्माण क्यों बंद किया। 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली क्यों बंद की। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की प्रशासन पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है जो गलत है। 

Created On :   23 Feb 2023 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story