विधायक से खतरा, हाई कोर्ट की शरण में महिला

Threat from MLA, woman in shelter of High Court
विधायक से खतरा, हाई कोर्ट की शरण में महिला
संपत्ति से जुड़ा विवाद विधायक से खतरा, हाई कोर्ट की शरण में महिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति से जुड़े एक विवाद में सत्ताधारी पक्ष के एक विधायक द्वारा डराने-धमकाने से परेशान महिला ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ की शरण ली है। मामले की गंभीरता देखते हुए हाई कोर्ट ने बुलढाणा पुलिस अधीक्षक काे आदेश दिया है कि वे महिला को सुरक्षा प्रदान करें। साथ ही महिला को भी बुलढाणा के स्थानीय जेएमएफसी कोर्ट में निजी शिकायत दायर करने की भी अनुमति दी गई है। 

नागपुर निवासी महिला के खेत पर कब्जे का प्रयास : दरअसल, नागपुर निवासी इस महिला का बुलढाणा जिले में खेत है। महिला की शिकायत है कि कुछ लोग इस खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और अवैध रूप से खेत की मिट्टी भी निकाल रहे हैं। इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक की भी भूमिका है। इसलिए जब भी वह आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करती है, तो पुलिस कोई संज्ञान नहीं लेती। महिला के अनुसार उसने 12 अगस्त 2021, 24 अक्टूबर 2021 और 26 अक्टूबर 2021 को आरोपियों के खिलाफ बोरखेड़ी पुलिस थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उलट यह मामला संज्ञान योग्य नहीं है, ऐसा तर्क दिया।
ऐसे में महिला ने हाई कोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट में महिला ने इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का आदेश देने की प्रार्थना की थी। हाई कोर्ट ने जब महिला से प्रश्न किया कि अगर पुलिस शिकायत का संज्ञान नहीं ले रही है, तो उसके पास जेएमएफसी न्यायालय में शिकायत दायर करने का अधिकार है, महिला जेएमएफसी कोर्ट की शरण क्यों नहीं ले रही है? इस पर महिला ने बताया कि उसे विधायक से जान को खतरा है। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उक्त आदेश जारी किया है। 
 

Created On :   1 March 2023 11:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story