मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से तीन घायल

By - Bhaskar Hindi |1 Feb 2023 4:43 PM IST
पन्ना मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से तीन घायल
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी में मोटर साइकिल अनियंत्रित होने से तीन व्यक्तियों के घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरबारी रजक उम्र ६५ वर्ष, भागवतदीन उम्र ४० वर्ष, श्रीराम उम्र १८ वर्ष यह लोग भागवत सुनकर वापस जा रहे थे तभी सिमरी के पेट्रोल पम्प के पास अचानक कुत्ता आ जाने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई। मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारें गिर गई तथा उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना डायल १०० को दी गई जिनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया जहां पर इलाज जारी है।
Created On :   1 Feb 2023 4:43 PM IST
Next Story