पंचायत सचिव की तीन पत्नियां उतरी चुनावी मैदान में, जनपद सीइओ ने किया सस्पेंड 

Three wives of Panchayat Secretary landed in the election fray, District CEO suspended
पंचायत सचिव की तीन पत्नियां उतरी चुनावी मैदान में, जनपद सीइओ ने किया सस्पेंड 
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव की तीन पत्नियां उतरी चुनावी मैदान में, जनपद सीइओ ने किया सस्पेंड 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कई खबरें सामने आ रही है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है वहीं प्रदेश में एक ही पति की तीन पत्नियों के चुनाव लड़ने की खबर ने भी तेजी से सुर्खियां बटोरी। लेकिन कहते है न कि सुर्खियां में आने के बाद फायदे तो होते है लेकिन कई बार इसके नुकसान भी झेलने पड़ते है। ऐसा ही हुआ इस खबर के सुर्खियों में आने के बाद जिसमें तीन पत्नियों वाला  पति जो पंचायत सचिव है उसको सस्पेंड कर दिया गया।

दरअसल सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र में आने वाले घोघरा गांव के पंचायत सचिव सुखराम की तीन पत्नियां चुनावी मैदान में है। सुखराम ने अपनी तीन पत्नियों की जानकारी छुपाई थी। इसकी जानकारी लगने के बाद ही प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 

बता दें पंचायत सचिव की तोनों पत्नियां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। जिसमें से उनकी दो पत्नियां कुसुम कली सिंह और गीता सिंह पीपरखाड़ ग्राम पंचायत से सरपंच पद की उम्मीदवार हैं। वहीं  तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह देवसर के वार्ड क्रमांक 13 से जनपद सदस्य पद का चुनाव लड़ रही हैं। सुखराम सिंह के द्वार तीन पत्नियां होने की जानकारी छिपाई  गई थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सीईओ ने सभी कर्मचारियों से उनके परिवार के संबंध में सारी जानकारी मांगी थी।  जिसमें उनके द्वारा प्रमुख रूप से कहा गया था कि  किसी भी कर्मचारी के परिवार के सदस्य या रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे है तो वह उसकी जानकारी विभाग को अपलब्ध कराये। पंचायत सचिव सुखराम सिंह ने सीईओ को जानकारी तो दी लेकिन केवल दो ही पत्नियों की  और एक पत्नी की जानकारी छिपा ली थी। इसी वजह से मामला सामने आने के बाद सुखराम को सीईओ ने पहले कारण  बताओ नोटिस जारी किया इसके बाद जवाब न दिये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। पंचायत सचिव को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

Created On :   19 Jun 2022 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story