आज 27 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 3 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में कुल एक्टिव की संख्या 93 है

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आज 27 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 3 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में कुल एक्टिव की संख्या 93 है

डिजिटल डेस्क, सीहोर । सीहोर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 27 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पॉजीटिव व्यक्तियों में सीहोर के 16 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें बड़ी ग्वालटोली के 8, दुर्गा कालोनी 2, दांगी स्टेट,चाणक्यपुरी व कस्बा से 1-1 तथा दीवान बाग से 3 व्यक्ति है। इछावर के 5 व्यक्तियों को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिसमें 3 कंटेनमेंट क्षेत्र से और 2 ग्रामीण क्षेत्र से है। नसरूल्लागंज विकासखण्ड से 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिसमें कंटेनमेंट क्षेत्र से 3 नीलकंठ रोड से 1 तथा ग्राम तिलाड़िया का 1 व्यक्ति शामिल है। आष्टा के किले वाले क्षेत्र कंटेनमेंट से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आज 3 व्यक्तियों का स्वस्थ होने के उपरांत कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में आष्टा से 1 और सीहोर से 2 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 53 हो गई है। अब तक 6 पाॅजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 1 की मृत्यु इंदौर में तथा 5 की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई है। मृतकोंमें 2 महिलाएं तथा 4 पुरूष शामिल है। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 41 हो गई है वहीं आष्टा के मालवीय नगर को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया है। आज 385 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से नसरूल्लगंज के 125, इछावर के 52, सीहोर शहरी क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से 70 व फीवर क्लिनिक सीहोर से 3, बुदनी विकासखण्ड से 46 , आष्टा विकासखण्ड के 51 एवं श्यामपुर विकासखण्ड के 38 सैम्पल शामिल है। उन्होंने बताया कि आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट सहित बुदनी विकासखण्ड के बकतरा, सीहोर के पलटन एरिया,स्टेशन रोड सीहोर के गुलाबविहार, दीवानबाग कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे किया गया है। वहीं सीहोर के वर्कशाप रोड मंडी कंटेनमेंट एरिया में आज 40 घरों का सघन सर्वे कर 196 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 22 घरों का सघन सर्वे कर 120 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया वहीं ग्वालटोली कंटेनमेंट एरिया में 13 घरों का सघन सर्वे कर 77 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सघन स्वास्थ्य सर्वे के लिए प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में एक से दो दल लगाए गए है। पाजीटिव मिले सभी व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कोरोना जांच के लिए उनकी पहचान की जा रही है। आज कंटेनमेंट एरिया सीहोर शहरी क्षेत्र के भोपाल नाका, चाणक्यपुरी, दांगी कालोनी, दुर्गा कालोनी (गंज), आष्टा के किला मोहल्ला में स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया गया। वहीं ग्राम मानाखेडी में कंटेनमेंट जोन में सघन स्वास्थ्य सर्वे कर स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया। पाजीटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है। इधर नसरूल्लगांज के वार्ड नंबर 7 एवं 8, इछावर के मुकातीपुरा, जैन मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 6, आष्टा के बजरंग कालोनी में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे चल रहा है। सीहोर कस्बा के दीवान बाग मे बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फॉलोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। इछावर षहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया है। जिले में कुल कोराना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 152 है जिसमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है 53 स्वस्थ्‍होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 93 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 385 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 3799 सेम्पल%

Created On :   25 July 2020 10:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story