- Home
- /
- बाढ़ प्रभावित सात जिलों के...
बाढ़ प्रभावित सात जिलों के व्यापारियों को मिलेगा सस्ती दरों पर कर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित सात जिलों के दुकानदारों, व्यापारियों और टपरी धारकों को जिला सहकारी बैंकों के जरिए केवल 5 से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध हो सकेगा। राज्य के पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के आपदा प्रभावितों को कम ब्याज दर कर्ज मिल सकेगा। बुधवार को मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
उपमुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जिलों के जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों, मंत्रियों और अफसरों के साथ बैठक की। जिला सहकारी बैंकों ने सामाजिक वचनबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। जिला बैंकों ने कम ब्याज दर पर आपदा प्रभावित और पंचनामा हुए दुकानदारों को कर्ज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके पहले राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित दुकानदारों, व्यापारियों और टपरी धारकों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने का फैसला लिया था।
Created On :   18 Aug 2021 7:07 PM IST