दो शातिर चोर 12 दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार

Two vicious thieves arrested with 12 two wheelers
दो शातिर चोर 12 दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार
नागपुर दो शातिर चोर 12 दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट 3 ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गोल्डी उर्फ हेमंत शाहू कपिलनगर और चेतन असरानी हुडको कॉलोनी जरीपटका निवासी है। दोनों आरोपियों से 12 दोपहिया वाहन सहित करीब 8 लाख 40 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों को पुलिस ने तकनीक और गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। चेतन ने पुलिस को बताया कि आराेपी गाेल्डी उर्फ हेमंत  शाहू व उसके दो साथियों ने ही उसे दोपहिया वाहन बेचने के लिए दिए थे। आरोपी गोल्डी और उसके साथियों ने  चेतन को करीब 12  दोपहिया वाहन बेचने के लिए दिया था। 
 

Created On :   2 March 2023 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story