रेलवे स्टेशन पर बम होने की झूठी जानकारी देने वाले दो युवक गिरफ्तार

Two youths arrested for giving false information about bomb at railway station
रेलवे स्टेशन पर बम होने की झूठी जानकारी देने वाले दो युवक गिरफ्तार
जीआरपी कंट्रोल रुम में कर दिया था फोन  रेलवे स्टेशन पर बम होने की झूठी जानकारी देने वाले दो युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रेलवे पुलिस ने दो दोस्तों को यात्री के बैग में बम होने की झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों ने अंबरनाथ स्टेशन पर यात्री के बैग में बम होने की झूठी जानकारी दी थी। फोन की वजह से हड़कंप मच गया और जीआरपी के करीब सौ जवानों को रात भर तलाशी अभियान चलाना पड़ा था।  

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अतुल प्रजापति और प्रदीप प्रजापति है। दोनों ठाणे के दिघा में रहते हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वे अंबरनाथ में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। वापस लौटते समय रात सवा 12 बजे के करीब दोनों को शरारत सूझी और अतुल के नंबर से जीआरपी कंट्रोल रूम में फोन कर उन्होंने सूचना दे दी कि अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर बैठे एक यात्री के बैग में बम है। जानकारी मिलते ही जीआरपी के करीब 100 जवान अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर भेजे गए जिन्होंने सुबह पांच बजे तक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद रेलवे पुलिस मोबाईल फोन नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंची तो उन्होंने बताया कि बस शरारत करने के लिए उन्होंने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में दोनों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

 

Created On :   5 July 2022 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story